फतेहपुर, शमशाद खान । पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से बढी ठण्ड से यात्रियों एवं राहगीरों को ठण्ड से बचाने के लिये पालिका प्रशासन द्वारा स्थापित किये गये रैन बसेरों का मध्यरात्रि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी को रेलवे स्टेशन वं बस स्टेशन के रैन बसेरा के सही रूप में संचालित पाए गए। इन रैन बसेरों में कोविड से बचाव हेतु सेनेटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था की गई है। यहां के रजिस्टर में आगुंतकों की प्रविष्टियां की जा रही है। जिला अस्पताल में संचालित होने वाले रैन बसेरा बंद पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने
![]() |
बस स्टाप के रैन बसेरा का निरीक्षण करते डीएम संजीव सिंह। |
नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल संचालित करने का निर्देश दिये। जिससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी भी तरह की समस्या न हो। इसके पश्चात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। महिला अस्पताल में इलाज एवं गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस मौके पर डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद पाया गया। अस्पताल में साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment