समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को बनारस से सैफई वापस जाते समय खागा बाईपास चैराहे पर संगठन कार्यालय में रोक कर पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाईयों पर पदाधिकारी ले जाने का काम करें। अब समय कम है इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करने में जुट जायें।
बताते चलें कि समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव बनारस से सैफई वापस जा रहे थे। उनका काफिला जब खागा बाईपास पर पहुंचा तभी नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव व प्रदेश सचिव प्रकाश यादव की अगुवई में पदाधिकारियों ने उन्हें रोक कर कार्यालय में फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संगठन का कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है। संगठन को
![]() |
राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव व अन्य। |
नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए पदाधिकारी काम करें। गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों एवं रीतियों को गिनायें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव ने कहा कि आज जिस तरह से जिलाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में सभा का संगठन मजबूत हो रहा है वह दिन दूर नहीं जब जनपद में संगठन नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में जल्द ही जिले में संगठन की एक बड़ी बैठक आयोजित की जायेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष यादव, यादव महासभा के नगर अध्यक्ष भूप सिंह यादव, फूल सिंह यादव, मोहम्मद सैफ, परीक्षित यादव, नरसिंह यादव, सुरेश यादव, कल्लू यादव, अमन यादव, पिंटू यादव, सौरभ यादव, प्रमोद यादव, हरिओम राजपूत, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद अदनान समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment