शहनाज महिला कल्याण सेवा संस्थान ने कराया कार्यक्रम
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना महिला शक्ति अभियान को गति देने के उद्देश्य से शहनाज महिला कल्याण सेवा संस्थान ने हुसैनगंज कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बना दिया।
![]() |
कार्यक्रम को सम्बोधित करती भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू। |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री समाजसेविका विजय लक्ष्मी साहू, सोच फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाज सेविका अनामिका सोनी, नेहरू युवा संगठन टीसी राजेंद्र साहू, हुसैनगंज थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया की उपस्थिति रही। अतिथियो ने महिला सुरक्षा को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए अभियान की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ-साथ उनको आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जो अभियान चलाया गया है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनका कहना रहा कि महिला सुरक्षा को लेकर 1090 मुख्यमंत्री की यह कारगर पहल है। जिसके जरिए कोई भी महिला न्याय पा सकती है। कहा कि आज जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने और किसी भी कीमत पर अन्याय बर्दाश्त न करें। इस मौके पर महिला कांस्टेबल प्रीति यादव, पारुल सिंह, निशा सिंह, विकास त्रिवेदी, इसरार अहमद, शिव अग्रहरी समेत 1 सैकड़ा से अधिक महिलाएं एवं स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment