फतेहपुर, शमशाद खान । अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अगुवई में नवनियुक्त विभाग महामंत्री श्याम मोहन तिवारी का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात श्री तिवारी ने हिन्दुओं को शस्त्र व शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।
![]() |
विभाग महामंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी। |
शहर के कलक्टरगंज स्थित एक लाज में स्वागत के पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नवनियुक्त विभाग महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच, छुआछूत जैसी कुत्सित धारणाओं का भरसक विरोध करते हुए हिन्दुओं को संगठित रहने पर जोर दिया। हिन्दुओं को सम्बोधित करते हुए महामंत्री ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए हिन्दुओं से राजनैतिक नहीं बल्कि धार्मिक हिन्दू बनने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अन्नू पाल ने किया। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह न कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन संचालन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला गया। धर्म विभाग के अखाड़ा परिषद जिलाध्यक्ष महेन्द्र गिरि द्वारा सनातन संस्कृति की उत्कृष्टता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संरक्षक संगठन उमेश तिवारी द्वारा आशीर्वचन दिया गया। इस अवसर पर युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष कंचन, अन्नू पाल, विक्रम सिंह, आरती, रूबी गुप्ता, नीलम, धीरेन्द्र सिंह राजपूत, राहुल गुप्ता, श्यामलाल, संदीप कुमार, बाला राजपूत, राजेश गिरि, कैलाश गिरि, अनिकेत सिंह, रावेन्द्र राजपूत, दिलीप, कपिल देव, संदीप राजपूत आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment