चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। यातायात माह नवम्बर के तहत बीती रात पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कर्वी शहर के बस स्टैण्ड पर यातायात पुलिस के साथ सघन वाहन जांच कराई। इस दौरान तीन सवारी, बिना मास्क, हेलमेट. सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कराया है। लोगों से कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य लगाये। ओवर स्पीड से न चलें। मास्क लगा कर रखने के प्रति जागरुक किया। जनपद के समस्त थाना, चैकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अधीनस्थ नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगणों को हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाएं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, यातायात प्रभारी घनश्याम पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
वाहनों की जांच कराते एसपी।
92 वाहनों का पेंडिंग ई-चालान
चित्रकूट। यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात निरीक्षक घनश्याम पाण्डेय एवं यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को मंदाकिनी पुल, लोढवारा मोड़, चकला मोड़, ट्राफिक चैराहा कर्वी, बेड़ी पुलिया में वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन सवारी, बिना मास्क, हेलमेट. सीट बेल्ट, ओवर स्पीड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 92 वाहनों के 86 हजार रुपये पेंडिंग ई-चालान किया। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन न करने व मास्क न लगाने पर 16 व्यक्तियों से 28 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया है। वाहन चालकों को पम्पलेट्स के माध्यम से जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment