पति की तहरीर पर भाभी, पड़ोसी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गर्भवती महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पति की तहरीर पर भाभी, पड़ोसी समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मामले को लेकर लोगों में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसे में पति पर भी शक की सुई घूम रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद खुलासा होगा।
गमगीन परिजन।
ये वारदात रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में बीती रात हुई। गर्भवती संगीता देवी (35) पत्नी रामराज की धारदार हथियार से हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने भाभी, पड़ोसी समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि मृतका की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। कौशाम्बी जनपद अंतर्गत चरवा गांव मायका है। डेढ वर्षीय पुत्र कृष्णा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतका गर्भवती थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। ऐसे में लोग पति पर भी शक जाहिर कर रहे हैं।
जांच बाद होगी कार्यवाही
No comments:
Post a Comment