जाम लगने वाले स्थानों का आईजी ने किया भ्रमण
बांदा, के एस दुबे । शहर के लिए जाम एक समस्या बन चुका है। इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने का आईजी के. सत्यनारायण ने बीड़ा उठाया है। गुरुवार को आईजी ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां पर जाम लगता है। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
![]() |
महेश्वरी देवी चौराहे पर भ्रमण करते आईजी के. सत्यनारायण |
गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए जाने के क्रम में शहर के अशोक लाट चैराहा, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी चैराहा एवं शहर की मुख्य बाजार से अलीगंज चैराहा का भ्रमण किया। ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया जहां जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। चैराहों पर किन कारणों से जाम लगता है, इसके संबंध में भी जानकारी की गई और संबंधित को तत्काल समस्या पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। आईजी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि समस्या का निस्तारण कराए जाने में किसी को भी परेशान न किया जाए। सभी से वार्ता कर समझा कर कार्य किया जाए। आईजी ने रास्तों पर ठेले लगा रहे लोगो को रोकने एवं उनको एक निश्चित जगह पर अपना ठेला लगाए जाने तथा उनको जगह का एक नंबर आवंटित किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। आईजी ने निर्देश दिए हैं कि लगातार इनको चेक किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति अपना ठेला उसकी निश्चित जगह पर लगाएं। इसके अलावा आईजी ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment