बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय अलीगंज में शोक सभा संपन्न हुई। वहां कांग्रेसजनों ने दिवंगत
![]() |
शोकसभा में दो मिनट का मौन रखे कांग्रेसी |
आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, राजेश कुमार गुप्ता, सैयद अल्तमस, अशरफ उल्ला, शिवबली सिंह, नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी, डा. केपी सेन, अशोक वर्धन आदि उपस्थित रहे। इसीके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेसजनों ने धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments:
Post a Comment