चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही व अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।
गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनर्ब गोस्वामी बिना किसी सूचना के बरबरतापूर्वक घर में घुसकर गिरफ्तार करने पर विरोध जताया। हाथों में झण्डा लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यालय स्थित ट्राफिक चैराहा में पुतला फूंका। विभाग संयोजक बलराम द्विवेदी ने कहा कि
![]() |
पुतला दहन करते अभाविप कार्यकर्ता। |
महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही रवैया नहीं चलेगी। केन्द्र सरकार सेे मांग की है कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर अर्नब गोस्वामी को जल्द रिहा किया जाए। ऐसा न किए जाने पर अभाविप बडे आंदोलन को बाध्य होगा। जिला संयोजक पुष्पेन्द्र गर्ग ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रवादी विचारधारा के पत्रकार अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर नाकामी का परिचय दिया है। चैथे स्तम्भ को चोट पहुंचाया है। इस मौके पर प्रमोद कुमार तिवारी, रोहित पाण्डेय, यतीश त्रिपाठी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, विक्रम, शिवम गौतम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment