फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ कस्बे में चल रहे वृद्धाश्रम समेत अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर समस्याओं का निराकरण कराये जाने की आवाज उठायी।
भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल डीएम-एसपी से मिला और दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि बहुआ कस्बे में एक वृद्धाश्रम संचालित है। जो समाज कल्याण विभाग लखनऊ द्वारा पोषित है। बताया कि एक स्वयंसेवी संस्था जेपीएस फाउण्डेशन लखनऊ को दिया गया है। वह सही प्रकार से काम नहीं कर रहा है। जिसमें सरकार से धान प्राप्त होने के बाद भी भवन का
![]() |
जिलाधिकारी से मिलने जाता पूर्व सैनिकांे का प्रतिनिधि मण्डल। |
किराया न देना व उनकी देखभाल में लापरवाही करना जिसका परिणाम बीस दिन में लगभग 23 लोग कोरोना पाजिटिव हो जाना सिद्ध करता है। इसके अलावा खर्चों में कटौती करके उनका पालन न करने के कारण कीर्तिखेड़ा सहित कई वृद्ध आश्रम छोड़ने को विवश हुए। इसके अलावा कई ऐसे वृद्ध हैं जो अपने बच्चों के द्वारा पीटे जाते हैं और भोजन भी नहीं दिया जाता है। प्रशासन द्वारा भी कोई सहयोग नहीं किया जाता है। संगठन इसको गम्भीरता से लेगा। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह गौतम ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी के पत्र का अनुपालन थाना स्तर पर नहीं हो रहा है। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के मामलों मंे सद्भावना तो दूर सही न्याय भी नहीं दिया जा रहा है। इस मामले पर संगठन आन्दोलन करने के लिए विवश हो जायेगा। इस अवसर पर तारा सिंह, विजय सेन दुबे, जागृति तिवारी, राजू पाण्डेय, जेपी सिंह, राम सुरेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, सतीश शर्मा, सरोज शर्मा, प्रेम सागर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment