योजनाओं का लाभ देने के लिए सांसद व नोडल अधिकारी ने विभागों को दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विकासखंड मानिकपुर ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा में सांसद आरके सिंह पटेल, नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी की मौजूदगी में गॉव के खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सांसद श्री पटेल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इसमें सभी संबंधित विभाग अधिक से अधिक महिलाओं की योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला भी एक देवी का स्वरूप है। महिलाओं तथा
![]() |
कार्यक्रम में जानकारी देते सांसद, नोडल अधिकारी। |
बालिकाओं का सम्मान करें। जनपद नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की कार्य योजना जो संबंधित विभाग माइक्रो प्लान के अनुसार बनाया है। महिला उत्थान के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। कार्यक्रमों में एंटी रोमियो का भी सहयोग लें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जनपद नोडल अधिकारी ने विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत खोही के पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव सहित संबंधित अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, प्रधान खोही सुमन त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी आदि महिलाएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment