ओरन, के एस दुबे । भाजपा के द्वारा इन दिनों प्रशिक्षण शुरू किया गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंडलवार प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जिले व प्रदेश से आते पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक डाला गया प्रकाश। भाजपा केन्द्रीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। नगर पंचायत ओरन में दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सांसद आरके सिंह पटेल भी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे।
![]() |
प्रशिक्षण को संबोधित करते पदाधिकारीगण |
प्रशिक्षण में भाजपा का इतिहास एवं विकास बालमुकुंद शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष, व भारत की राजनीति में बदलाव के बारे में कमलेश अवस्थी, व भारत की राजनीति वा वैचारिक मुख्यधारा के विषय में धर्मेंद्र त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष), सोशल मीडिया का प्रयोग विषय के वक्ता सौरभ द्विवेदी एवं हमारी कार्यपद्धती संगठनात्मक संरचना विषयों के वक्त अशोक जाटव जी प्रदेश मंत्री, अंतोदय की उपलब्धियां विजयपाल, आदि विषयों पर आये जिले के शीर्ष पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान रहने वाले पदाधिकारी, चेयरमैन योगेश द्विवेदी चैयरमैन, रामबाबू त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, शिवसागर त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, अरूण द्विवेदी, जुगलकिशोर त्रिपाठी, चुन्नू कुशवाह, अनूपा सिंह मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, राधेश्याम साहू, शिवकुमार व्यास, प्रेमबाबू कुशवाह ठेकेदार, गजोधर मिश्रा, संतोष रैकवार सिंहपुर, अमन द्विवेदी, अंकुश द्विवेदी युवा नेता, शिवम, केके, राजा आजाद, राजेन्द्र मिश्र, राजाबाबू चतुर्वेदी आशीष अनुरागी, जगन्नाथ अनुरागी, विकास सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment