पात्रों को लाभ दिलाने की खातिर सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खान । गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की सैकड़ो महिलाएं गरीब पात्र व्यक्तियों के साथ विकास खण्ड ऐरायां पहुंची। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाने से आक्रोशित महिलाओं नें भ्रष्टाचार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए महिला उत्पीड़न के विरुद्ध भी ठोस कदम उठाये जाने की पुरजोर मांग की। महिलाओं ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण किये जाने की मांग की।
![]() |
ऐरायां ब्लाक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं। |
ज्ञापन में मांग की गयी कि पात्र व्यक्तियों को पेंशन दिलायी जाये, शौचालय से वंचित पात्रों को अविलम्ब लाभ दिलाया जाये, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों को दिलाया जाये, दिन प्रतिदिन बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामलों पर ठोस कदम उठाये जायें एवं पुलिस द्वारा तत्काल सुनवाई की जाये, किसानों की समस्याओं का अतिशीघ्र निवारण किया जाये, कृषि बिल पर किसानों की समस्या का निवारण करते हुए न्याय दिलाया जाये। अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि भ्रष्टाचार के चलते गरीब पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और अपात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिसके विरोध में ब्लाक में प्रदर्शन किया गया। पात्रों के आवेदन फार्म जमा किये गये हैं। बीडीओ ने पात्रों को शीघ्र लाभ दिलाये जाने हेतु आश्वास्त किया है। संगठन गरीब पात्र व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाने हेतु सदैव तत्पर हैं। मांग पूरी न की गयी तो वृहद आंदोलन हेतु संगठन बाध्य होंगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की स्वयं होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरला सिंह, खागा तहसील अध्यक्ष सम्पतिया देवी, ऐरायां ब्लाक अध्यक्ष सन्नो चतुर्वेदी, ज्ञानमती, गुड़िया, प्रीती, राजरानी, बसदेइया, सुनीता, उमा, कमला, रंजना, रामश्री आदि सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment