महिला सुरक्षा व सम्मान के साथ कोविड-19 के बारे में चेताया
कमासिन, के एस दुबे । बाल विकास परियोजना बिभाग द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ एवं कोविड-19 महामारी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के साथ आशा बहुएं, किशोरियों ने मुख्य सड़कों में रैली निकालकर नारों के जरिए लोगों को बचाव के साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां दी।
![]() |
रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं और किशोरियां |
जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां के निर्देशन में शारदीय बासंन्तिक नवरात्रि के उपलक्ष में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई। कार्यवाहक बाल विकास परियोजना अधिकारी मुन्नी बेगम ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं, एवं 14 से 16 साल की किशोरियों ने रैली निकालकर महिला सुरक्षा महिला सम्मान, को लेकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारों के बीच कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए विविध जानकारियां लोगों को नारों के माध्यम से दी गई। 14 से 16 साल की किशोरियों को स्वच्छता एवं पौष्टिक खानपान के बारे में बताया गया। साथ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को त्रिपल बैठक में भाग लेने को अनिवार्यता की गई है। बीएचएनडी में लाल पीले बच्चों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। रैली के दौरान विभिन्न नारों के माध्यम से कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु लोगों को विधिवत जानकारी देकर जागरूक किया गया। लोगों को स्वच्छता अभियान एवं मास्क की अनिवार्यता के अलावा दो गज की दूरी बनाए रखने तथा इसके पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। रैली का मूल उद्देश्य यही था। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए सब्जी मंडी तक रैली निकाली गई। जिनमें एक सैकड़ा से ज्यादा आशा बहुएं, किशोरियां तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रही। रैली में प्रमुख रूप से मालती वर्मा, संतोषी मिश्रा, माधुरी पाल, अभिलाषा, अमिता गुप्ता, अन्नपूर्णा, मिथलेश सोनी, मालती मिश्रा, सरोज, आशा बहुओं में बिंदावती, कमला, चुन्नी, मुन्नी, राजरानी, संगीता आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रही।
No comments:
Post a Comment