राष्ट्रपति को भेजा 19 सूत्रीय ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक में प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न एवं बलात्कार की घटनाओं पर चिन्ता जाहिर की गयी। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए बर्खास्तगी की मांग भी उठायी। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों से जनता को अवगत करायें। बैठक के पश्चात राष्ट्रपति को सम्बोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
शहर के ताम्बेश्वर नगर के समीप स्थित बीना पटेल के आवास स्थित जिला कार्यालय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामशरण यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान
![]() |
बैठक में हिस्सा लेते प्रसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। |
समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था धड़ाम हो गयी है। प्रदेश में गुण्डे एवं माफियाओं का राज चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रदेश के हालात पर बेहद चिन्तित हैं। उन्होने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए पार्टी मांग उठाती है कि योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाये। जिससे प्रदेश के हालात पहले जैसे हो सकें। उन्होने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता अब नींद से जाग जायें और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को गिनाते हुए मजबूती प्रदान करें। जिससे विधानसभा चुनाव में प्रसपा प्रत्याशियों को जिताया जा सके। बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर प्रदेश के हालातों से अवगत कराते हुए देश हित में सभी मांगों को पूरा किये जाने की आवाज उठायी। इस मौके पर बीना पटेल, अब्दुल मोईद कासमी, शाहनवाज खान, फूल सिंह मौर्य, रघुराज पाल, कोटेश्वर शुक्ला, संतोष यादव, रामनरेश मौर्य, महेश चन्द्र साहू, बब्लू यादव, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment