डीजी परिपत्र के अनुसार कार्य करें थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार एवं प्रशिक्षण इकाई में थानों पर स्थापित किये जा रहे महिला हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला कर्मियों को विस्तारपूर्वक डीजी परिपत्र-36 के निर्देशों को बताया। महिला कर्मियों से मिशन शक्ति व महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी लेने पर दो महिला आरक्षियों ने
![]() |
गोष्ठी में जानकारी देते एसपी। |
बताया। इस पर पुलिस अधीक्षक महिला आरक्षी प्रियंका यादव व पूजा चंदेरिया थाना मानिकपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने की संस्तुति की है। पुलिस अधीक्षक ने डीजी परिपत्र के निर्देशों को महिला कर्मियों को पढ़कर सुनाकर निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से रूम की स्थापना कर कम्प्यूटरयुक्त रिशेप्सन बनाया जायेगा। शिकायतकर्ता के बैठने एवं पानी पीने की व्यवस्था है। दो महिला आरक्षी आठ घण्टे की शिफ्ट में 24 घण्टे कार्यरत रहेंगी। अधिकारियों समेत बीटवार प्रधानों के नंबर लिस्ट रखने समेत अन्य व्यववस्थाओं की जानकारी दी है।
No comments:
Post a Comment