भारत की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता, सद्भाव की दिलाई शपथ
रथ यात्रा ने शहर में भ्रमण कर समरसता का दिया संदेश
फतेहपुर, शमशाद खान । अखण्ड भारत के निर्माता एवं शिल्पकार, भारत रत्न, स्वतंत्रत भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती जिले में धूमधाम से मनाई गयी। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन केे बैनर तले पटेलनगर चैराहा स्थित लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात भारत की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता, सद्भाव की उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर रथ यात्रा निकालकर समरसता का संदेश दिया गया।
![]() |
रथ यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते विधायक करण सिंह पटेल एवं एसपी प्रशांत वर्मा। |
प्रातः नौ बजे पटेलनगर चैराहा पर जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह, संजय सचान एडवोकेट, आचार्य कमलेश योगी समेत तमाम लोगों ने 21 किलो की माला प्रतिमा पर चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात राज बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान किया। तत्पश्चात जन समुदाय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य ट्रस्टी ने भारत की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता, सद्भाव एवं समरसता की शपथ दिलायी। एसपी समेत बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल व राज बहादुर सिंह पटेल ने रथ यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर जहां समरसता का संदेश दिया वहीं रास्ते में पड़ने वाले सभी चैराहों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके पश्चात रथ यात्रा का समापन पटेलनगर चैराहे पर हुआ। जनसभा में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गयी। सभा का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सचान एडवोकेट ने किया। इस मौके पर जयकरन सिंह, रामचन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, बाबा रामसनेही, सुशील पटेल, बुद्धराज धाकड़ी, बब्लू कालिया, अजय पटेल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment