सरकारी और गैर सरकारी इमारतों, पार्टी कार्यालयों में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सरकारी और गैर सरकारी इमारतों में मनाई गई। मंडल और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों समेत तमाम स्कूल-कालेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम और पूर्व प्रधानमंत्री के श्जय जवान जय किसान’ की चैतरफा गूंज रही। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की अगुवाई में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
![]() |
कैंप कार्यालय में जयंती समारोह को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित |
चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अपने कार्यालय में दोनों महापुरूषों के चित्र पर फूल चढ़ाए। गोष्ठी संबोधन में उनके जीवन पर चर्चा की। इस मौके पर आयुक्त कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कलक्ट्रेट में डीएम आनंद कुमार सिंह ने दोनों महापुरूषों के चित्रों का अनावरण किया। गोष्ठी में कहा कि हम अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन कर देश की प्रगति में सहयोगी बनें। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, डिप्टी कलेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने श्रद्धाजंलि दी। पुलिस कार्यालय में अपर एसपी ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर फूल चढ़कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में
![]() |
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण |
कांग्रेसियों ने नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुमताज अली, बी लाल, सूरज वाजपेयी, साकेत बिहारी मिश्र, जिलानी दुर्रानी, इरफान खां, शिवबली सिंह, संजय ठाकुर, सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में महेश्वरी देवी चैराहा पर गांधी और शास्त्री जयंती मनाई। प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला व पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता समेत तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। न्याय के मंदिर में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ दोपहर तक उपवास रख ईश्वर से प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी जी को नमन किया। इस दौरान तमाम पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुंदेलखंड वन्य जीव एवं मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष शिव सविता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटे। कायस्थ सभा (चित्रगुप्त परिवार) पदाधिकारियों और सदस्यों ने कटरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment