चिल्लीमल पम्प कैनाल चैडीकरण कार्य का किया शुभारंभ
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से तिरहार की जोड़ने वाली भदेदू से चिल्लिमल नहर पटरी 22 किमी बनी रोड पर भेदेदू, देवारी होते हुए गुरगोला पुल तक 8 किमी पर नवीनीकरण के कार्य का शुभारंम्भ व लोकार्पण लोक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया। जिसकी लागत एक करोड़ पचास लाख आठ सौ चैव्वन हजार रुपये है।
लोकार्पण के अवसर पर राज्य मंत्री उपाध्याय ने कहा कि चिल्लिमल पम्प केनाल की 150 क्यूसिक की क्षमता बढ़ा दी गयी है। नहर के चैड़ीकरण को सिंचाई विभाग के अभियंता आसुतोष कुमार को प्रस्ताव बना कर भेजने के लिए निर्देशित किया। रवी की फसल की बुवाई जे पहले नहर व माइनरों की तत्काल सफाई करा दिए जाने का
![]() |
लोकार्पण करते राज्य मंत्री। |
निर्देश दिया। जिससे सिचाई के लिए टेल के गांव भदेदू तक पानी किसानों को आसानी से सुलभ हो सके। कहा कि यहाँ का किसान अब पर्याप्त पानी मिलने की वजह से रवी, खरीफ, जायद की फसल तैयार कर आमदनी में दुगनी कर बढोत्तरी कर सकेगा। ग्रामीणों की गई लो बोल्टेज व आघोषित बिजली कटौती की शिकायत पर कहा कि अधिशाषी अभियंता को अवगत करा कर अबिलम्ब समस्या के निराकरण कराये जाने का भरोसा दिया। फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि विधेयक पर चर्चा करते हुए कहा कि विरोधियों द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है। जबकि विल से किसानों की आय को दोगुनी करने का प्राविधान है।और देश से एम एस सी खत्म नही की गई है। रवि फसलों की जीन्स को बेचने के लिए कई क्रय केंद्र खोले जाएंगे। एक अक्टूबर से धान क्रय केंद्र में खरीद का कार्य शुरू हो गया है। बताया कि 8 सौ करोड़ की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजापुर यमुना नदी से कर्वी तक उच्चीकरण कराते हुए नहर का निमार्ण कार्य कराया जाएगा। जिससे लगभग 76 हजार बीघे भूमि की सिचाई किये जाने का लक्ष्य है। रसिन बांध की क्षमता को बढ़ाकर विधान सभा कर्वी के अधिकांश भाग को सिंचित क्षेत्र बनाया जयेगा। जनपद में विकास के कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लगभग एक सैकड़ा रोडों पर गड्ढा मुक्त हेतु कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के जसीराम, फूल सिंह, जेपी सोनी, अरुण गिरी, देवपाल, लालबहादुर सिंह, राजेश द्विवेदी, करुणेश मिश्र प्रधान, सुनील तिवारी, संजय उपाध्याय, पप्पू गौतम आदि सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment