बबेरू, के एस दुबे । यमुना किनारे विराजमान जोगिनी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद नहीं रहा।
![]() |
जोगिनी माता मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु |
तहसील क्षेत्र के थाना मरका अंतर्गत ग्राम बाकल में विराजमान मां जोगिनी देवी के स्थान पर शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक मेला चलता है। मां जोगिनी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु लोग दूर-दूर से आते हैं। लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं। जोगिनी माता समिति के अध्यक्ष शिवबोधन निषाद ने बताया कि यहां पर प्राचीनकाल से ही छह-छह माह में मेला लगता है। महिला, पुरुष व बच्चों ने मान्यता पूरी होने पर परिक्रमा भी लगाई। वहीं कस्बे के सिद्धपीठ मां मढ़ी देवी मंदिर में शनिवार को सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला संपन्न हुई। प्रबंधक प्रकाश नारायण चैबे ने बताया कि दशहरा के दिन रावणा मैदान में अंतिम दिन राम-रावण व लक्ष्मण मेघनाथ वध संपन्न होगा।
No comments:
Post a Comment