फतेहपुर, शमशाद खान । देश भर में बढ़ती मंहगाई की वजह से रोजमर्रा की चीजों व पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से लोगों को ही रही समस्याओं को देखते हुए विरोध में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग किया।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल की अगुवई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुँचे और अपर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराये जाने की मांग किया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनमानस को
![]() |
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते आप कार्यकर्ता। |
समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल के कारण पूंजीपतियों को जमाखोरी करने की छूट मिल गयी है। जिस कारण तेजी से चीजों के दामो में बढ़ोत्तरी हो रही है। कृषि बिल में फसलों की एमएसपी समाप्त कर दी गयी है जिससे किसान अपनी उपज को औने पौने दामो में बेचने को मजबूर है। यही ऐसा ही चलता रहा तो देश का कृषि ढांचा चरमरा जायेगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामो में कमी होने के बाद भी देश में पेट्रोल डीजल में कमी नही की गयी। तेल की कीमतों के बढ़ने से प्रदेश में ट्रांसपोटेशन मंहगा हुआ है। उन्होंने पेट्रोल डीजल पर ली जाने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करने की मांग किया। प्रदेश व देश मे किसानों व आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर सरकार को निर्देशित करने की मांग किया। इस मौके पर मनोज उत्तम, शिवम गुप्ता, मो शमीम, ऋषभ पटेल, वसीम अहमद, शेर अली, अनूप सचान शुशील शुक्ला, साबिर अली, राम किशोर, रमेश चन्द्र, मनोज कुमार सिंह, विमल सिंह आदि रहे।
No comments:
Post a Comment