सपा की हुई मासिक बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि फ्रंटल एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष कमेटी गठित कर सूची उपलब्ध करा दें। पार्टी का झण्डा अपने घरों में लगाएं।
बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इस दौरान कहा कि पदाधिकारी नेम प्लेट, पद सहित पार्टी का झण्डा घर में लगाएं। कहा कि 2022 में सपा सरकार बनेगी। भाजपा एक मायावी पार्टी है। लोगों को भ्रमित करने में माहिर है। विकास एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दो से
![]() |
बैठक में निर्देश देते जिलाध्यक्ष। |
लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। देश और प्रदेश के हाल बुरे हैं। योगीराज में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। कृषि बिल किसान और देश को बरबाद करने वाला कानून है। एमएसपी को समाप्त करने की साजिश है। किसानों को खेत मालिक के स्थान पर मजदूर बनाना चाह रही है। उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहते हैं। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीति जन-जन तक पहुंचा कर 2022 में पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। प्रदेश का विकास रूक गया है। इस मौके पर गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, जगदीश यादव, रामबाबू यादव, नरेन्द्र यादव, उर्मिला निषाद, रामसनेही, अमर सिंह, रजनीश जोशी, राजीव लोचन त्रिपाठी, रमेश यादव, सम्राट सिंह, मो रसीद उर्फ चीनी, मो निजाम, गुलाब साहू, राधेश्याम निषाद, मो लतीफ, दिनेश विश्वकर्मा, अनुज निगम, जागेश्वर यादव, रामचन्द्र वर्मा, शेरा यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment