ओरन, के एस दुबे । सपा नेताओ ने मासूम प्रिंस के पिता परिजनों एवं कर्ज से परेशान मृतक किसान के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।
![]() |
प्रिंस के घर के बाहर मौजूद सपाई व पुलिस |
क्षेत्र के चैसड़ गांव में मासूम प्रिंस के पिता राजेश कुशवाह व परिजनों से मिलकर सपा नेता सुशील त्रिवेदी ने परिजनों व पिता से मिलकर इस दुःख की घडी में परिवार के साथ खड़े होने की बात कही। हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं बैंक व साहूकार के कर्ज परेशान ग्राम तेन्दुरा निवासी नरेंद्र सिंह के भाई ओमप्रकाश व लड़के शुभम से मिलकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान सुनील शुक्ल सपा नेता, अमित पांडे युवा नेता, दुष्यंत त्रिपाठी छात्र सभा, अकबर खान नगर उपाध्यक्ष सपा ओरन, शैलेंद्र साहू, सपा नेता प्रधान प्रतिनिधि नांदनमऊ ओरन, विनय सिंह, अरविंद तिवारी, मनोज दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment