एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खान । क्रय केन्द्रों के बंद होने के साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया तत्पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर सभी मांगों को पूरा करते हुए किसानों को राहत पहंुचाये जाने की मांग की।
![]() |
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। |
जिला कांग्रेस कमेटी केे अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय एवं शहर अध्यक्ष मोहसिन खान की अगुवई में पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया तत्पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कहा कि जिले में अन्नदाता किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर धान क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री कम होने तथा नमी के नाम पर किसानों के धान के वनज में की जा रही कटौती से किसान परेशान हैं वहीं गन्ना किसानांे को उनकी उपज का बकाया अब तक नहीं मिल पाया है। सरकार द्वारा निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मांग किया कि प्रदेश के किसानों की धान खरीद एमएसपी पर किये जाने की गारंटी दी जाये, जिन जनपदों में धान क्रय केन्द्र नहीं खुले हैं तत्काल खोले जायें, नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद की जाये, गन्ना किसानों का बकाया तत्काल उन्हें उपलब्ध कराने की गारंटी दी जाये, प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाये और पुरानी व्यवस्था बहाल की जाये। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, हेमलता पटेल, पंकज सिंह गौतम, वीरेन्द्र सिंह चैहान, रोहित अवस्थी, उदित अवस्थी, नरेन्द्र गुप्ता, अशोक दुबे, बब्लू कालिया, मनोज घायल, मुन्नू मिश्रा, विक्की सिंह, शोएब रहमान, राजेंद्र लोधी, श्रवण गौड़, राजीव लोचन निषाद, विकास मिश्र, चंद्र प्रकाश लोधी, अनुराग नारायण मिश्र, वीरेंद्र गुप्ता, आफताब आलम, मोहम्मद आलम, मोहम्मद इरफान, जफर, रिक्की सरदार, मो०सईद आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment