उरई(जालौन), अजय मिश्रा । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर आज रविवार को सपा उरई विधानसभा महिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा विधानसभा अध्यक्ष महिला सुमन गोस्वामी ने विधिवत रूप से की।
घोषित की गयी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुजेता वर्मा, अनीता तिवारी (गरिमा), मीरा प्रजापति को बनाया गया है जबकि महासचिव सुमन अहिरवार, कोषाध्यक्ष सपना राजपूत को बनाया गया है। इसी क्रम में सचिव के रूप में
![]() |
सपा महिला विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा करती सुमन गोस्वामी। |
रामजानकी सोनी, गुडडी अहिरवार, रामजानकी कुशवाहा, मीना वर्मा, अभिलाषा शर्मा, आशा अहिरवार, लक्ष्मी राजपूत को बनाया गया।जबकि सदस्य के रूप रमा वर्मा, किरन चैहान, शाबरा, चंदना गुप्ता, गीता यादव, प्रियंका शिवहरे, आशा कंजड़, रुकसाना खान, शबाना को विधानसभा की कार्यकारणी में शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, नगर महासचिव शबीउददीन, विधानसभा उरई अध्यक्ष भानूप्रकाश राजपूत, विधानसभा महासचिव संतोष कोरी बीनू, प्रताप यादव बजरिया सहित आदि सपाजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महासचिव शबीउद्दीन ने किया।
No comments:
Post a Comment