राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने व्यापारी राहत कोष के गठन को सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अग्निपीड़ित किराना के थोक विक्रेता व्यापारी वंशगोपाल गुप्ता से लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्बोधित माँग पत्र सौंपा। कहा कि पीड़ित व्यापारियों को मदद दिलाई जाए। देश की रीढ़ व्यापारियों के संकट की स्थिति में मदद के लिए व्यापारी राहत कोष का गठन अति आवश्यक है। राज्य मंत्री ने
![]() |
पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते राज्य मंत्री। |
पीड़ित परिवार से कहा कि राहत कोष की माँग व्यापारियों के हित में है। बहुत ही सार्थक पहल है। मुख्यमंत्री से भंेट कर अनुरोध के साथ ही पीड़ित के आर्थिक मदद की मांग करेंगें। एजेंसी मालिक की मां के निधन पर उप जिलाधिकारी से मृतक आपदा कोष के माध्यम से मदद दिलाई जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने मदद का भरोसा दिया है। इस मौके पर पीड़ित राजुल गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, अमित पौहरिया, डॉ प्रदीप, शेषू जायसवाल, राकेश, काजू आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment