चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्र सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री राज्यसभा सांसद रामविलास पासवान के निधन पर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व इस दुख की घडी में परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद
![]() |
श्रद्धांजलि देते भाजपाई। |
आरके सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, जय विजय सिंह, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी, प्रेमलाल बाल्मीकि, सुशील द्विवेदी, राजेश जायसवाल, नीरज गर्ग, लोजपा जिलाध्यक्ष रमेश भूषण, प्रदेश मंत्री प्रमोदमणि त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment