पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की साइकिल यात्रा
बबेरू, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को लेकर तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य जन जागरण साइकिल यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्र गांवों में घूमकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएगी और सपा मुखिया का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
![]() |
साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाते पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव |
साइकिल यात्रा का शुभारंभ नगर के मुख्य चैराहे से पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव जी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा विजय करण यादव व पूर्व प्रदेश सचिव छात्र सभा ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा टीम को रवाना किया। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव जी ने कहा कि वर्तमान तानाशाही सरकार के सभी निर्णय जन विरोधी हैं। सरकार दमन दबंगई से पुलिस के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। समाजवादियों का इतिहास रहा है जनता की आवाज उठाने के लिए हर परिस्थिति में संघर्ष किया गया है और करेंगे। हम जनता के बीच साइकिल द्वारा जाकर जनसंवाद के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के विचारों को गांव गांव पहुंचाएंगे। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक यादव के नेतृत्व में सहयात्री रामानुज सिंह यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रजनीश यादव सुभाष यादव जुगल किशोर कुशवाहा पंकज यादव अशोक यादव वह कंचन कुशवाहा व नगर अध्यक्ष बबेरू दिलीप सोनी की नगर कार्यकारिणी वह फ्रंटल संगठन कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण यादव ब्लाक प्रमुख तिंदवारी, लाखन निषाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबेरू, अशोक श्रीवास जिला उपाध्यक्ष, राजन चंदेल जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, दिनेश यादव, ओमनाथ गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, रोहन दीक्षित, उदय सिंह, छेदीलाल गुप्ता, राजू यादव, कोलन सोनी, अशोक यादव, अमरेश द्विवेदी, राजा कुशवाहा, केके महंत, कल्लू खान, आशीष साहू, शिवा सोनी, गोविंद यादव, जीपी यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, जगन्नाथ गुप्ता, मूलचंद यादव, चुरामन यादव, नीलेश नामदेव, उत्तम सिंह, जयकिशन शेट्टी, दिनेश यादव, नरेंद्र यादव, अजीत यादव, राहुल यादव, रामकिशोर कोठारी, कमल पाल, अखिलेश पाल, संदीप प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, रामबाबू सोनी, बछराज यादव, अतुल यादव, छोटू यादव, नारायण गुप्ता, आदित्य सिंह, मूलचंद यादव आदि मौजूद रहे। इनके अलावा अमरेश द्विवेदी, आलोक गुप्ता, फूलचंद सोनी, अशोक यादव, मलहवा राजा कुशवाहा, राजू यादव, जगन्नाथ गुप्ता आदि ने अपने दरवाजे पर सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत व जलपान कराया।
No comments:
Post a Comment