बदौसा (बांदा), के एस दुबे - नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिलाओं तथा बालिकाओं के बिरुद्ध हिंसा रोकने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक अरबिन्द सिंह गौर ने किया। शाम 5 बजे पुलिस
![]() |
कस्बे में बेटियो से बातचीत करते पुलिस कर्मी |
द्वारा कस्बे में पैदल मार्च किया। महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्च में महिला पुलिस के साथ थाना प्रभारी अरबिन्द सिंह गौर नें लड़कियों को सुरक्षा के तौर तरीके बताये। लड़कियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस की जवाबदेही को बताया तथा पूरे कस्बे में भयमुक्त समाज, महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण के लिए नागरिको के सहयोग की अपील की गई।
No comments:
Post a Comment