बढ़ रहे अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था पर बरसे सपाई
बांदा, के एस दुबे । सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होकर रह गई है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पाले जा रहे हैं। आए दिन होने वाले जघन्य अपराधों को रोक पाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी योगी सरकार पर सपाइयों ने जमकर कटाक्ष किए। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए भेजा गया।
![]() |
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बात करते सपाई |
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला समाजवादी पार्टी, युवजन सभा, छात्र सभा, लोहियी वाहिनी समेत पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों का हुजूम जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। नारेबाजी के दौरान सपाइयों की पुलिस के साथ तकरार भी हुई। केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ सपाइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में देर तक नारेबाजी की। बाद में सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव और पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपा।
![]() |
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता |
सिटी मजिस्ट्रेअ को सौंपे गए ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध में प्रदेश अव्वल स्थान पर रहा। हाल ही में बलिया, हाथरस, बलरामपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर, भदोही, लखनऊ, बाराबंकी, बागपत, मेरठ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मथुरा, महराजगंज, प्रयागराज और पीलीभीत में हैवानियत की घटनाओं से पूरे विश्व में प्रदेश की बदनामी हुई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गई है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं। प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पाने में नाकाम है। योगी सरकार में बहन-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। योगी सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश है। यहां के लोग अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राज्यपाल से प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की। इस मौके पर सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, पीयूष गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, अमित सेठ भेलू, महासचिव मोहम्मद हनीफ, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चंदेल ‘राजन’, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, वृंदावन वैश्य, सुशील त्रिवेदी, भरतलाल दिवाकर, अजय चैहान दादा, सलमान खां, राजेंद्र यादव, अशोक भागवानी, रामसागर, रोहित प्रजापति, रिशु पांडेय, प्रदीप सिंह परिहार ‘बउवा’, आशीष श्रीवास्तव, समेत तमाम सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment