चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विधायक मानिकपुर आनंद कुमार शुक्ला तथा जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा में प्रदेश में 31277 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विधायक आनंद कुमार शुक्ला ने नवनियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछड़े जनपद में शिक्षा के स्तर को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 में जब से बनी है तो शिक्षा के स्तर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। लगातार शिक्षा का स्तर बढ़ा है। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद में विद्यालयों पर अच्छे कार्य कराए गए हैं। कहा कि जनपद के जो शिक्षामित्र आज पूर्ण रूप से सहायक अध्यापक की नियुक्ति पाए हैं वह अपनी मेहनत के साथ शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाएं। तभी बच्चों का भविष्य सफल होगा। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसन्न मुद्रा में उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए नियुक्ति पत्र का वितरण किया है। कहा कि कल से नवरात्रि
![]() |
नियुक्ति पत्र देते डीएम। |
का शुभारंभ हो रहा है। जिला आकांक्षात्मक जनपद है। यहां पर शिक्षा के स्तर पर बहुत अधिक कार्य करने की जरूरत है। कहां की पढ़ें चित्रकूट बढ़े चित्रकूट का अभियान बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से जनपद में चलाया जा रहा है। सिंहावलोकन करके शिक्षा की अलख को जगाए रखें। ज्ञान मंदाकिनी गंगा अविरल बहती रहे। इस पर भी कार्य किया जा रहा है। तमसो मा ज्योतिर्गमय की भावना को लेकर कार्य करें। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चले। अपील है पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षित करें। ज्ञान रूपी गंगा को बहाएं तभी जनपद का विकास हो पाएगा। तत्पश्चात विधायक मानिकपुर तथा जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को स्वीकृति पत्र बांटे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डाएट सीएल चैरसिया ने किया। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी की छात्राओं तथा सेंट थॉमस की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा ने आए हुए सभी अतिथियों एवं नवनियुक्त अध्यापकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्या सहित संबंधित अधिकारी, नवनियुक्त सहायक अध्यापक आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment