नरैनी और पैलानी में की गई नारेबाजी
बांदा, के एस दुबे । जन अधिकार पार्टी के विधान सभा क्षेत्र नरैनी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को नरैनी तहसील में केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं बिगड़ती कानून ब्यवस्था, मंहगाई, आरक्षण समाप्त किये जाने, किसान विरोधी बिलों के खिलाफ, ओबीसी पर नई क्रीमीलेयर व्यवस्था लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
![]() |
पैलानी में ज्ञापन देते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारीगण |
तौहीद सिद्दीकी विधान सभा क्षेत्र महासचिव नरैनी ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हर रोज हत्या, लूट, बलात्कार न आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। इसमें तमाम घटनाओं को जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा गया, लेकिन कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गई। ऐसा लगता है कि सरकार का प्रशासन में नियंत्रण समाप्त हो गया है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। संविधान व विधि द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार तार हो रही है। मेडिकल प्रवेश में आरक्षण समाप्त पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृति समाप्त कर दी गयी है। किन्तु सरकार कुछ भी सुनने, समझने, मानने और अवांछित तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। कहा कि पहली जून से लगातार धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दे रहे हैं, किन्तु शासन-प्रशासन द्वारा कार्यवाही न किया जाना स्वस्थ्य लोकतंत्र में जनता की आवाज की अनसुनी करना उचित नहीं है। श्याम सिंह ने कहा कि यह आन्दोलन जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में पिछले एक जून से चला रहे हैं। कार्यक्रम में अनिल कुमार कुशवाहा नगर प्रभारी, प्रमोद कुमार रैकवार नगर अध्यक्ष, प्रेमराज कुशवाहा उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार नगर महासचिव, रोहित कुशवाहा कोषाध्यक्ष, श्याम सिंह मीडिया प्रभारी, शिवचरन संगठन मंत्री, अजय सिंह, मनोज, अजय कुमार कार्यकारिणी सदस्य रहे।
इसी तरह पैलानी में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास राजपूत ने कहा कि प्रदेश में चारो ओर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हर रोज हत्या, लूट, बलात्कार न आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि सरकार का प्रशासन में नियंत्रण समाप्त हो गया है। रामभवन कुशवाहा जिला महासचिव ने कहा कि यह आन्दोलन जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में पिछले एक जून से चला रहे हैं। इस दौरान पैलानी क्षेत्र से हरीकिशोर कुशवाहा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष तिंदवारी, दुर्गा प्रसाद निषाद, राजनारायण सविता, दीपाशू सिंह खोंडर, अर्जुन, रानरेश पाल, सुनील पाल, कपिल विजय पाल, कृष्ण पाल, प्रियंकमणि कुशवाहा, आदित्य कुमार शर्मा, अर्पित सिंह, रामनारायण, शिवमोहन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं नें सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद किया।
No comments:
Post a Comment