बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कृषि बिल और संविदा पर नौकरी वाला बिल जनविरोधी है। कटियार ने कहा कि इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ के सभी पदाधिकारी जनता को यह बात बताएंगे, ताकि प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा सके। इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में बैठक को भी संबोधित किया।
![]() |
प्रेस वार्ता के पूर्व बैठक को संबोधित करते अखिलेश कटियार |
श्री कटियार ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनत पार्टी की सरकार ने जनविरोधी नीतियों पर काम किया है। कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। बबेरू के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है। चारों ओर जंगलराज है। आम जनता परेशान हो चुकी है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए। आए दिन हो रहीं तमाम हृदय विदारक घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही गई। कहा गया कि इस सरकार में गुंडो और माफियाओं का राज है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। इस दौरान समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पीयूष गुप्ता, अशोक सिंह गौर, ओमनारायण विदित, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, राजेंद्र यादव के अलावा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment