प्रांतीय नेताओं पर बरसाई गईं लाठियां होगी ताबूत की आखिरी कील
बांदा, के एस दुबे । हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं को रोककर पुलिस ने जिस तरह से उनके साथ बर्बरता करते हुए लाठीचार्ज किया, यह असहनीय है। कांग्रेसियों ने कहा कि पुलिस द्वारा किया गया यह कृत्य प्रदेश सरकार की ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। नाराज कांग्रेसियों ने गुरुवार को सट्टन चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ की गई दरिंदगी बलात्कार एवं निर्ममता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया गया। उनके परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कई राष्ट्रीय नेताओं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया और
![]() |
सट्टन चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी |
गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग सट्टन चैराहा में आग के हवाले किया गया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि प्रांतीय नेताओं पर बरसाई गई लाठियां मौजूदा प्रदेश सरकार की ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। वर्तमान में पूरा प्रदेश अराजकता की चपेट में हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं। कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला प्रदेश सचिव सहित शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, बी. लाल, कुतैबा जमा, जिला प्रवक्ता साकेत बिहारी मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, देवेंद्र, सोनू, धीरेंद्र तिवारी, शब्बीर सौदागर, संतोष कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, इरफान खान, धीरू पांडे, धीरेंद्र कुमार पटेल, अल्तमश, जिलानी दुर्रानी, रोहित द्विवेदी, रितेश शुक्ला, विनय सिंह सानू, अकाश दीक्षित, जावेद खान, सुखदेव गांधी, अभिषेक अवस्थी, शशांक द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment