फतेहपुर, शमशाद खान । जनहित संघर्ष समिति का चुनाव समिति के कैम्प कार्यालय श्यामनगर खंभापुर में हुआ। जिसमें कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। आहवान किया गया कि सभी पदाधिकारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने पद का दायित्व निभायें।
![]() |
शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी। |
समिति के निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग नारायण मिश्र व आजीवन सदस्य दिनेश तिवारी खलीफा की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सुजान सिंह गौतम अध्यक्ष, जितेन्द्र मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इस्माइल अहमद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवम दीक्षित महामंत्री, डा0 सिद्धार्थ सिंह कोषाध्यक्ष, सचित शर्मा संयुक्त सचिव, रवि शर्मा संयुक्त उपसचिव, विजय त्रिवेदी संगठन मंत्री, प्रदीप कुमार छोटू प्रचार मंत्री के अलावा अनुपम मिश्र, जैद अहमद, विवेक मिश्र, अखिलेश चंदेल, अनुज मिश्र व गूड्डू मिश्रा को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात आहवान किया गया कि सभी पदाधिकारी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने पद का दायित्व निभायें। जनहित की समस्याओं को एकत्र करके उनका निस्तारण कराने का प्रयास करें। इस मौके पर बशीर अहमद, विजय त्रिवेदी, हरिओम शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, अनुराग नारायण मिश्रा, विमल सिंह, विष्णु विराट, वीरू शुक्ला, सोनू सिंह, देशराज सिंह, मो0 रफी एडवोकेट, कुंवर शुक्ला, बब्लू सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment