मंहगाई व कषि बिल रद्द करने को लेकर राष्ट्रपति संबोधित सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व देश में बेतहाशा मंहगाई को लेकर राष्ट्रपति संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है।
शनिवार को आप के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर प्रदेश व केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति संबोधित सौपे गए तीन सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि कृषि बिल से बढ़ रही जमाखोरी के चलते मंहगाई चरम पर है। किसान सीधे शिकार है। आम उपभोक्ता तक बेहद मंहगी सामग्री पहुंच रही है। सरकार ने पूंजीपतियों के लिए किसानों सस्ते दामों
![]() |
ज्ञापन सौपते पदाधिकारी। |
में खरीद कर मंहगे दामों में बेचने का काम किया जा रहा है। किसान औने-पौने दामों में उपज बेंचने को मजबूर हैं। किसान मजदूर बन जायेंगें। ऐसे में बिल को तत्काल वापस लिया जाए। पेट्रोल, डीजल में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गई है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमते घटी है। एक्साइज ड्यूटी को तत्काल घटाकर मंहगाई कम की जाए। उप्र किसान प्रधान प्रदेश है। यूपी में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। तत्काल हस्ताक्षेप कर किसान सहित आम जनता को राहत दिलाई जाए। इस मौके पर सुशील सिंह, अंबिका पटेल, लवलेश केसरवानी, मोहनलाल कुशवाहा, नर्बदा प्रसाद यादव, फूलचन्द्र पयासी, खुदाबक्श, हरगोविन्द, ममता विश्वकर्मा, अनिल सिंह, रामशरण, सुनीता विश्वकर्मा, सुमन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment