फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद जायसवाल की प्रथम पुण्यतिथि परिषद द्वारा मनाई गयी। उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद जायसवाल की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए समाज के लोगांे ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। परिषद के युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल ने कहा कि कलम के सच्चे सिपाही ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होने जीवन पर्यन्त निर्भीक पत्रकारिता करते हुए भी समाचारों से
![]() |
चित्र पर पुष्प अर्पित करते युवा जिलाध्यक्ष व अन्य। |
समझौता नहीं किया। वह समाज के लिए आदर्श हैं। दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दर्पण दिखाने का कार्य किया। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुर्गा प्रसाद पत्रकार के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। परिषद को सदैव संरक्षक के रूप में उनका योगदान मिला। परिषद में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहार बड़ा आत्मीय रहता था। कार्यकर्ताओं को उन्होने सदैव संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्त व नरेन्द्र गुप्त ने कहा कि यादे हम सभी मंे सदैव बनी रहें। इसके लिए पुण्यतिथि पर सभी संकल्प लें कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को संगठित करंे। इस मौके पर रामस्वरूप गुप्त, संजय गुप्त, अरूण जायसवाल, संजीव उर्फ बब्लू, विमल गुप्त, अमित गुप्ता, सावन गुप्ता, यश गुप्त, संजय गुप्ता, राजू मोदनवाल, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment