चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सदर ब्लाक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जनपद नोडल अधिकारी ने कहा कि शासन नारी सशक्तिकरण के प्रति कटिबद्ध है। मिशन शक्ति के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 25 अक्टूबर के बाद प्रदेश में छह माह तक जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं। तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है। महिलाओं से कहा कि सशक्त होकर कार्य करें। कोई भी समस्या हो तो अपने संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं।
![]() |
जागरुक करतीं नोडल अधिकारी। |
तत्काल कार्यवाही कराई जाएगी। प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जिसमें समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके अलावा हेल्प लाइन 1090, 181, 112, 1098 में भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती है। शासन, प्रशासन तत्काल निस्तारण करेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, खंड विकास अधिकारी कर्वी राजेश नायक, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर सहित संबंधित अधिकारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment