भाकियू साहबलाल गुट ने सौपा ज्ञापन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन डा साहबलाल गुट ने किसानों को कर्ज मुक्त करने समेत 11 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन तहसील परिसर में एसडीएम को सौपा है।
शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। किसानों को कर्ज से मुक्त किया जाए। टयूब बेल
![]() |
प्रदर्शन करते पदाधिकारी। |
कनेक्शन दें। अन्ना प्रथा पर रोक लगे। खेत तालाब योजना में बिचैलिए धन हड़प रहे हैं। उद्यान विभाग योजना की जानकारी दी जाए। खाद, बीज उपलब्ध कराएं। पेयजल समस्या का निदान हो। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सबिता पाल के पहुंचने पर किसानों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष साहबलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, शिवमूरत द्विवेदी, सीताराम तिवारी, मोहित, रामनरेश, गोपाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment