चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णायक मंडल कमेटी का गठन किया। जिसमें मुख्य रुप से वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर पूर्व प्राचार्य डायट शिवरामपुर, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, आरती गुप्ता प्राचार्य महिला डिग्री कॉलेज, रामअवतार विकल, डॉ मनोज द्विवेदी बनाए गए। प्रतियोगिता में सात प्रतिभागियों का चयन एक ही नंबर पर हुआ था। इस पर निर्णायक मंडल ने सभी की उपस्थिति में पर्ची डालकर निर्णय लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्र ऋषि गुप्ता, अच्छेलाल, धर्मेंद्र कुमार का चयन हुआ। प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय टेबलेट व तृतीय स्थान पर मोबाइल फोन समेत अन्य सफल हुए सभी
![]() |
पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ कांग्रेसी। |
प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई है। उनका सपना था भारत देश संचार क्रांति आए। उन्होंने नौजवानों को मताधिकार का अधिकार देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसीके तहत कांग्रेस पार्टी बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अवधेश करवरिया, जितेंद्र सोनकर, यमुना शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, विनय कुमार पाल, भगवानदीन समदरिया, राकेश वर्मा, सविता पाल, नीरू गुप्ता, घनश्याम गौतम, चुनबाद, कृष्णा सिंह, सुनील पटेल, संतराम पटेल, महेंद्र सिंह, भूपति आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष गर्ग ने किया।
No comments:
Post a Comment