कई परिवार हुए बेघर,जंगल मे खुले आसमान में रहने को मजबूर
जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बाँदा, के एस दुबे । योगी सरकार में दबंग कितने हावी है, इसका जीता जागता उदाहरण बबेरू तहसील के कमासिन ब्लाक के ग्राम पंचायत जोरावरपुर में देख सकते है। कई परिवार अपने बेघर होने का दुखड़ा लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। और जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत पत्र सौप अपने साथ हो रहे अत्याचार की कहानी बयां की।
बबेरू तहसील के कमासिन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरावपुर के रामबाबू निषाद,तुलसी प्रसाद,अंगद,जितेंद्र प्रसाद,संतोष कुमार,कुसुमा देवी,राजू प्रसाद सहित अन्य लोगो को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।सौपे गए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया है कि गांव के दबंग पप्पू सिंह यादव,कल्लू सिंह, बड़कू सिंह, शिव बाबू सिंह ने दबंगई के बल पर मकान में कब्जा कर उनको बेदखल कर दिया है।जिसके बाद वो सभी लोग बेघर हो गए।
बेघर होने के बाद वो लोग खुले आसमान के नीचे जंगल मे रहने को मजबूर हो गए है।उन्होंने स्थानीय अधिकारियो के ऊपर भी दबंगो के साथ मिली भगत के आरोप लगाए है।पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगो ने अपने बेघर होने का दुखड़ा भी स्थानीय अधिकारियो से रोया है।लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया।विगत कई दिनों से वो लोग खुले आसमान के नीचे को रहने को मजबूर हो गए।पीड़ितों ने यह भी बताया कि बेघर होने की शिकायत उनके द्वारा जन प्रतिनिधियों से भी की है। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियो को भी निर्देश दिए ।लेकिन अधिकारियो के दबंगो से मिली भगत होने के कारण उनके कान में जु तक नही रेंगी।जिसके बाद मंगलवार को सभी परिवारों ने कॉलेक्ट्रेटे में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment