हवन पूजन कर किसान संघर्षों को किया गया याद
फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय किसान यूनियन अपने संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत का 85 वां जन्मदिन हवन पूजन के बीच किसान यूनियन कार्यकर्ताओ द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उनके द्वारा किसानों के लिये किये गए संघर्षों का याद किया गया।
![]() |
टिकैत की जयन्ती पर हवन-पूजन करते पदाधिकारी। |
मंगलवार को लखनऊ बाईपास स्थित कृषि भवन में जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम की अध्यक्षता में महात्मा टिकैत की जयंती पर हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने शिकरत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने बताया कि महात्मा टिकैत ने किसानों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। किसानो की समस्याओ को लेकर टिकैत किसी भी सरकारो के आगे नहीं झुके बल्कि उनसे किसानों की बात मनवाने के काम किया। जीवन के अंतिम सांस तक किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने किसानों से किसी भी परिस्थिति में हताश होने की जगह महात्मा टिकैत के संघर्षों को याद करते हुए उनके दिखाये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, प्रीतम सिंग, नवरत्न पटेल, बाऊवन शुक्ला, उत्तम, किशन पाल सिंह, महेंद्र सिंह, धर्म सिंह, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment