पैंतीसवे दिन भी धरना देकर सरकार सें निजीकरण रोकने की लगाई गुहार
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग का निजीकरण किये जाने के विरोध में बिजली कर्मियों ने पैंतीसवें दिन धरना देते हुए कार्य बहिष्कार किया। हाइडिल कालोनी स्थिति धरना स्थल पर सोमवार को विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए संयुक्त सँघर्ष समिति के तत्वाधान में अधिशाषी अधिकारी आरएन सिंह की अगुवाई में धरना देते हुए सरकार से विभाग का निजीकरण रोकने की मांग किया।
![]() |
कार्य बहिष्कार के दौरान नारेबाजी करते संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी। |
धरने को सम्बोधित करते हुए संयुक्त सँघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष उमाकान्त अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला किसान, गरीब व कर्मचारी हित में नही हैं। अगर निजीकरण होता हैं तो प्राइवेत कम्पनिया मनमाने ढंग से महंगी बिजली बेचेगी। जिससे मजदूर, किसान, गरीब उपभोक्ता बिजली से वंचित हो जायेगी। उपखण्ड अधिकारी पवन सिंह ने अपना विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा निजीकरण किया गया तो किसानों को मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह से समाप्त कर दी जायेगी। जिससे नलकूपों के बिल में बेतहाशा वृद्धि हो जायेगी और किसानों का कृषि कार्य पूरी तरह से बाधित हो जायेगा। इसी क्रम में विद्युत वितरण खण्ड प्रथम अधिशाषी अभियन्ता प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव सरकार द्वारा वापस नहीं लेगी तब तक विद्युत कर्मी लड़ते रहेगें। इसके लिये वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सभा की अध्यक्षता कर रहे अधिशाषी अभियन्ता आरएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा पिछले 34 दिनों से शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किये जाने के बावजूद सरकार द्वारा हठधर्मिता को नहीं छोड़ा जा रही। सरकार द्वारा निजीकरण की ओर अग्रसर होते हुए स्टैण्डर्ड बिडिंग डाक्युमेंट जारी कर दिया गया हैं। इसके वजह से आज से कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य है। कहा कि यदि सरकार विद्युत कर्मीयो की मांगे नही मानती तो सभी विद्युत कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल/जेलभरों आन्दोलन के लिए भी बाध्य होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। सभा का संचालन दीप नारायण ने किया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी पीसी भारती, प्रशान्त शुक्ला, संजय कुमार अवर अभियन्ता नरेन्द्र नाथ, निलेश मिश्रा, रवि निषाद, अनिल कुमार, अभिनव मौर्या, टीजी-2 धीरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, आशीष सिंह, जयदीप सिहं एंव कार्यकारी सहायक रामचद्र मौर्या, जय सिंह, अजित सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश साहू, संविदा कर्मी, मुशीर अहमद, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment