फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय खो-खो संघ ने जिले के रहने वाले रविकांत मिश्रा को उत्तर प्रदेश खो-खो इनटर्म कमेटी का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न अनियमितताओं में लिप्त पाए गए बलिया के विनोद सिंह को चेतावनी दी है कि वह भारतीय खो-खो संघ के नाम का प्रयोग तत्काल प्रभाव से बंद कर दें क्योंकि 30 जनवरी 2020 को ही इन्हें डी रिकॉग्नाइज कर दिया गया था। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश में खो-खो खेल एवं आयोजन योजनाओं इत्यादि का संचालन खो-खो इनटर्म कमेटी द्वारा लखनऊ मुख्यालय से संचालित होगी।
![]() |
नवमनोनीत कोआर्डिनेटर रविकांत मिश्रा। |
कमेटी के चेयरमैन संजय प्रताप सिंह एवं भारतीय खो-खो संघ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ असगर अली की देखरेख में सभी इंटरिम कमेटी के सदस्यों की देखरेख में यह प्रदेश में खो-खो खेल के विकास और उत्थान के लिए कार्य करेंगे। रविकांत मिश्रा ने बताया कि भारतीय खो-खो संघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल के निर्देशन में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एमएस त्यागी द्वारा लगातार उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। जिसे वह तय समय सीमा में अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव एवं खो-खो चेयरमैन राजीव मेहता द्वारा लखनऊ मुख्य कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment