चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पोखरी पुरवा सरैंया पहुंच कर पीड़ित गनेश यादव के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही सेमरदहा में बिहारीलाल कोटार्य ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके यहाँ भी पहुंच कर परिजनों से मुलाकात
![]() |
परिजनों से वार्ता करते कांग्रेसी। |
कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कई बार जिले का दौरा कर चुके हैं, लेकिन क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला अस्पताल केवल रेफर सेंटर बना हुआ है। लोग तंगी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव यमुना प्रसाद शुक्ला, लवकुश केसरवानी, राजू श्रीवास मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment