मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक
कमासिन, के एस दुबे । मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु थाना परिसर में शुक्रवार को महिला सहायता सुरक्षा कक्ष का उद्घाटन कस्तूरबा हाई स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कक्ष में रखे वीडियो कॉन्फ्रेंस टेबल का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
![]() |
महिला सहायता सुरक्षा कक्ष का उद्घाटन के बाद प्रधानाचार्य अंजू वर्मा |
मिशन शक्ति में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए थाना स्तर पर आयोजित महिला सहायता सुरक्षा कक्ष का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कस्तूरबा हाई स्कूल लोहरा की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू वर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रमाशंकर सोनी एडवोकेट ने किया। महिला सहायता सुरक्षा कक्ष उद्घाटन दौरान प्रधानाचार्य अंजू वर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महिलाएं सम्मान से जीने के लिए शिक्षित होकर स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपनी सुरक्षा स्वयं करने को आत्मबल तैयार करें। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु नारी सुरक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। पुलिस की सुरक्षा सेवा समय पर आवश्यकतानुसार प्राप्त कर आत्म सुरक्षा हेतु जूडो कराटे, सिलाई कढ़ाई
![]() |
मौजूद बालिकाएं |
प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर उनके अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए महिला अधिकारों की जानकारी देकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास करें।महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सरकार कटिबद्ध है।महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। घरेलू हिंसा रोकने में सहयोग करें। थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। महिला भी एक देवी का स्वरूप है। महिलाओं का सम्मान समाज के बीच स्थापित हो इसके लिए प्रदेश स्तर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। महिला जागरूकता गोष्ठी कर महिलाओं, बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090और महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस आपातकालीन सेवाएं 112 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 एवं मीडिया सेल 7839 86 2480 पर सूचना माध्यम से महिलाएं अपने नजदीकी थानों के सीयूजी नंबर से पुलिस को अपनी समस्या बता कर समाधान पा सकती है। इसी कार्यक्रम में महिला उत्थान के चर्चा दौरान प्रधानाचार्य ने कामिनी यादव, सुनीता, मनीषा, गरिमा मिश्रा, आस्था मिश्रा, रत्ना देवी, सविता, कोमल देवी, प्रियंका, सहित सीता देवी को महिला सम्मान पुरस्कार का वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा नेत्री रीता नामदेव सहित सैकड़ों महिलाएं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम समापन पर सभी को स्वल्पाहार कराया गया।
No comments:
Post a Comment