प्रदेश सचिव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया निर्देशित
अतर्रा, के एस दुबे । जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। पदाधिकारियों की बैठक को सम्वोधित करते हुए प्रभारी प्रदेश सचिव लखन लाल चैधरी ने कहा एक बूथ दस यूथ का संगणनात्मक ढांचा तैयार करना है। चैधरी ने जिला कार्यकारिणी को विधान सभा व विधान सभा से गांव स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही यह भी ताकीद दी कि व्यक्ति विशेष के लिए कार्य नहीं करें। संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए काम करें। सदस्यता बही रखें, सदस्य बनाकर उसको दायित्व सौंपें। प्रत्येक सोमवार को तहसील स्तर पर दिए जाने वाले ज्ञापन में स्थानीय मुद्दों को जोड़ना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त
![]() |
बैठक में मौजूद जन अधिकार पार्टी पदाधिकारीगण |
है। चित्रकूट जनपद के मानिकपुर विधान सभा में एक नाबालिक लड़की के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, लड़की नें आत्महत्या कर ली। विधान सभा के पदाधिकारियों को सेक्टर तक भेजना है। बिना अनुशासन के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। कौशल किशोर दिवाकर को चैधरी ने अनुसूचित जनजाति एवं जन जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल कुशवाहा, चन्द्रपाल सिंह कुशवाहा जिला सलाहकार, शंकरलाल वर्मा जिला प्रभारी, राजनारायण सलाहकार नरैनी, चन्द्रकिशोर कुशवाहा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, छेदीलाल कुशवाहा कोषाध्यक्ष, अभयराज सिंह, सौरभ कुशवाहा जिला अध्यक्ष छात्र सभा, रवीकांत कुशवाहा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment