अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नारी शक्ति केंद्र जनपद बांदा द्वारा आयोजित बालिका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता रही। अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने की। उप जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि बालिका शक्ति ही हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है। इसके बिना भारतीय समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के समान महिलाएं
![]() |
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे |
भी अपना योगदान बराबर से दे रही हैं। इसलिए हमें बालिका सम्मान बनाए रखना चाहिए। साथ ही साथ सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी आनंद कुमार द्वारा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए विभिन्न योजना संचालित की जा रही है। वर्तमान में जनपद में 1000 बालको की तुलना में 86३ बालिकाएं है इसको सुधारना हमारी प्राथमिकता है। सम्मान समारोह के दौरान जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली 11 बालिकाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, कामिनी सिंह सहित प्रिया गुप्ता, जया गुप्ता, निशा गुप्ता की मौजूदगी रही। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन विधु त्रिपाठी द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment