राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीदार को सौंपा
नरैनी, के एस दुबे । जन अधिकार पार्टी ने नरैनी तहसील में प्रदर्शन किया। केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं महिलाओं के साथ हो रही हिंसा, बलात्कार हत्या के मामलों बदहाल कानून ब्यवस्था, निजीकरण के खिलाफ, पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि, महंगाई आदि तमाम मुद्दों पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा पूर्व कैबिनेट मंत्री के आह्वान पर भागीदारी संकल्प मोर्चा व जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास राजपूत के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र नरैनी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर की अगुवाई में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने तहसीलदार नरैनी सुशील कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
![]() |
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी पदाधिकारी |
हनुमान दास राजपूत जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी नें कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। महिलाओं की हत्या के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। बांदा में एक सप्ताह में दो महिलाओं की हत्या, बलात्कार व बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं ने जनमानस में डर का माहौल बना दिया है। बेटियों की सुरक्षा का बहुत बड़ा डर सता रहा है। तौहीद सिद्दीकी ने बताया कि जन अधिकार पार्टी का आन्दोलन निरंतर चलता रहेगा। सरकार की निजीकरण, किसान विरोधी नीतियों से आम आवाम पूरी तरह से परेशान हो गया है।
इस दौरान सन्तोष कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी, श्याम सिंह कुशवाहा, श्यामबाबू पटेल, राकेश कुमार, प्रेमराज, अजय सिंह, रोहित, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल दिलीप राजेन्द्र, अभय राज सिंह, रामदुलारे वर्मा, राजकरन जन अधिकार पार्टी आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment