चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे की अगुवाई में मण्डल अध्यक्षों की अध्यक्षता में कर्वी, शिवरामपुर व भरतकूप मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
कर्वी नगर के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेता इन्द्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की स्थापना के पूर्व संघ व समाज जीवन के क्षेत्रों में कार्य करने वाले आनुषांगिक संघटनो के सतत प्रयासों के परिणाम से सकारात्मक समाज रचना का पुनर्निर्माण किया। संतोष गुप्ता ने कहा कि भाजपा की निष्ठा व प्राथमिकतायें कल भी वही थी और आज भी वही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व निर्णयों के क्रियान्वयन में वें प्राथमिकतायें व निष्ठायें सार्वभौमिक रूप से परिलक्षित होती है। लवलेश सिंह ने कहा
![]() |
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते सांसद। |
कि व्यक्तित्व के विकास में अनुशासन और नियमों का अनुपालन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा कि 2014 के बाद देश में राजनीतिक पटल पर अनेक सकारात्मक बदलाव हुए हैं। अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीप से कमल की यात्रा जनसंघ से भाजपा की यात्रा हजारो लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की गाथा है। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला से कार्यकर्ता और संगठन दोनो ही लाभान्वित होते हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय व प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक राजेश जायसवाल ने बताया कि 29 अक्टूबर को तीन मण्डल, 30, 31 अक्टूबर को पहाडी, गनींवा, सरधुवा मण्डल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रशिक्षण शिविरों में सांसद आरके पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, हरिओम करवरिया, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा, सुशील द्विवेदी, भागवत त्रिपाठी, जगदीश गौतम, अश्विनी अवस्थी, शिवाकांत पाण्डेय, अर्पित जायसवाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment